27 जनवरी को बैंक रहेंगे बंद? लगातार 3 दिन ठप रह सकती हैं सेवाएं, जानिए क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं बैंक कर्मचारी
Hindi India HindiBanks Closed January 27 India Bank Strike Five Day Work Week Public Sector 27 जनवरी को बैंक रहेंगे बंद? लगातार 3 दिन ठप रह सकती हैं सेवाएं, जानिए क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं बैंक कर्मचारी
27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे खासतौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं बैंक कर्मचारियों की ये हड़ताल किस मांग को लेकर है.
Published: January 26, 2026 7:17 PM IST
By Tanuja Joshi
Follow Us
Bank Closed Tomorrow: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए 27 जनवरी एक अहम तारीख हो सकती है. बैंक कर्मचारी यूनियनों ने इस दिन देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. अगर यह हड़ताल होती है, तो खासतौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (सरकारी बैंक) प्रभावित होंगे. पहले से ही 25 जनवरी रविवार और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण बैंक लगातार तीन दिन बंद रह सकते हैं. इससे आम लोगों के बैंक से जुड़े काम अटक सकते हैं.
यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले की जा रही है. UFBU नौ प्रमुख बैंक कर्मचारी और अधिकारी यूनियनों का संगठन है. इस संगठन ने 23 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की थी. यूनियनों का कहना है कि सरकार से कई बार बातचीत के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, इसलिए वे हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं.
क्या है हड़ताल का कारण?
बैंक कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग है कि बैंकों में भी पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जाए. फिलहाल बैंक महीने में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि बाकी दिनों में कर्मचारियों को छह दिन काम करना पड़ता है. यूनियनों का कहना है कि जब RBI, LIC, GIC, शेयर बाजार और सरकारी दफ्तरों में पहले से ही पांच दिन का कार्य सप्ताह है, तो बैंकों को इससे अलग क्यों रखा जाए.
मार्च 2024 में वेतन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच सभी शनिवार छुट्टी रखने पर सहमति बनी थी. हालांकि, अब तक इस फैसले को लागू नहीं किया गया है। इसी बात से बैंक कर्मचारी नाराज हैं.
ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
अगर 27 जनवरी को हड़ताल होती है, तो सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज पूरी तरह या आंशिक रूप से ठप रह सकता है. चेक क्लीयरेंस, कैश जमा-निकासी, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट और अन्य शाखा से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं. जिन लोगों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाने हैं, उन्हें पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए. हालांकि, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं आमतौर पर चालू रहती हैं. फिर भी, तकनीकी या स्टाफ की कमी के कारण कुछ सेवाओं में देरी हो सकती है.
क्या निजी बैंक भी बंद रहेंगे?
इस हड़ताल का असर मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर पड़ने की संभावना है. बड़े निजी बैंक जैसे HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की शाखाएं सामान्य रूप से खुली रह सकती हैं. हालांकि, कुछ पुराने निजी बैंक या सहकारी बैंकों पर आंशिक असर पड़ सकता है.
Add India.com as a Preferred Source
बैंक यूनियनों का क्या कहना है?
UFBU का कहना है कि पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह से कामकाज पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा. यूनियन ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं, ताकि काम के घंटे पूरे हो सकें. उनका मानना है कि इससे कर्मचारियों का तनाव कम होगा और काम की गुणवत्ता बेहतर होगी.
About the Author

Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Also Read:

Bank Holidays: इस हफ्ते 7 में से 6 दिन बैंकों की छुट्टी! जानें आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday News: क्या गुरु नानक जयंती पर 5 नवंबर को बैंक रहेंगे बंद? RBI ने दूर कर दिया कन्फ्यूजन

सितंबर के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों से पहले निपटा लें इससे जुड़े जरूरी काम..यहां देखें पूरी लिस्ट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
bank strikeBank EmployeesBank holidaysBank strike January
More Stories
Read more