आज के दिन:पीएम मोदी तीन राज्यों के दौरे पर; टी20 विश्वकप में Pak और श्रीलंका का मैच; राहुल गांधी पंजाब जाएंगे - 28 February 2026 Major Events
विस्तार
Add as a preferred
source on google
आज 28 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वहीं, टी20 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
पीएम मोदी का अजमेर दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से। वे शनिवार को अजमेर के दौरे पर रहेंगे। यहां वे 16,686 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें जयपुर-जोधपुर, अजमेर-नागौर और अन्य प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। (संबंधित खबर यहांं पढ़ें)
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी आज से दो दिन के तमिलनाडु दौरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी से तमिलनाडु और पुदुचेरी के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस बीच वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे मदुरै में एम्स का उद्घाटन करेंगे। (संंबंधित खबर यहांं पढ़ें)
विज्ञापन विज्ञापन
राहुल गांधी का पंजाब दौरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बरनाला में एक रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) ने आगामी रैली के लिए कांग्रेस नेता हरदयाल सिंह कंबोज को बरनाला जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। राहुल गांधी का यह दौरा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में आज मतदाता सूची जारी करने की आखिरी तरीख
सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी तक को पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदाता सूची जारी करने को आदेश दिया है। इससे पहले मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के लिए 14 फरवरी की तरीख तय की गई थी।
टी20 विश्वकप मैच
टी20 विश्वकप में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से पल्लेकेले में खेला जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
आज है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज की थी। इस खोज के लिए सीवी रमन को साल 1930 में भौतिकी के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। उनका जन्म 7 नवंबर, 1888 में हुआ था।