टी20 विश्व कप:तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज को क्या चेतावनी दी? बोले- 250 का स्कोर फिर पार करने की कोशिश करेंगे - T20 World Cup: Tilak Varma Warns West Indies, 'will Try To Cross 250 Again'
विस्तार
Add as a preferred
source on google
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 में अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का सामना कर रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच में तिलक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से आलोचकों को शांत कर दिया है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
जिम्बाब्वे के खिलाफ तिलक को बल्लेबाजी के लिए तीसरे नंबर की जगह छठे नंबर पर भेजा गया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मात्र 16 गेंदों पर चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली। तिलक की इस पारी ने न सिर्फ भारत का स्कोर 256 तक पहुंचाया, बल्कि अपना आत्मविश्वास और टीम इंडिया मैनेजमेंट का भरोसा भी हासिल कर लिया। विज्ञापन विज्ञापन
'सैमसन ने अच्छी शुरुआत दी'मैच के बाद तिलक ने कहा, 'जब ओपनर अच्छी शुरुआत देते हैं, तो वही कॉन्फिडेंस नंबर तीन, चार और पांच को भी मिलता है। संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत की, और सभी ने फिर वैसी ही बल्लेबाजी की। हम पावरप्ले में तीन या चार विकेट गंवाने के बाद भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे। हम विरोधी गेंदबाजों में यह डर पैदा करना चाहते थे कि हम हर गेंद पर हिट के लिए तैयार हैं।'
'हम अच्छी सोच के साथ उतरेंगे'उन्होंने कहा, 'हमने गेम से ठीक पहले चर्चा की थी कि हम अच्छी सोच के साथ उतरेंगे। हमने अपना पिछले साल का टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज देखा है। हमने पुराने वीडियो देखे जिससे हमें आत्मविश्वास मिला। हमने एक टीम के तौर पर अपनी पूरी ताकत झोंकने का निर्णय लिया था।'
'जरूरत के हिसाब से करूंगा बैटिंग'
अपने बल्लेबाजी क्रम और बदले हुए अंदाज पर तिलक ने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि टीम को जो भी चाहिए, मैं उसके लिए तैयार हूं। मैंने मुंबई इंडियंस के लिए भी यही रोल किया है। मैंने भारतीय टीम के लिए भी कुछ मैचों में ऐसा किया है। विकेट गिरने के अगली गेंद पर ही छक्के और चौके मारने का मेरा प्रयास रहा है।' तिलक ने कहा, 'हमने वही क्रिकेट खेला जो पिछले साल से खेलते रहे हैं। वही इरादा हम अगले गेम में भी रखना चाहते हैं। हम आगे के मैचों में भी 250 के स्कोर से आगे जाना चाहते हैं।'