‘आज भी हर शुक्रवार घबराहट होती है’, शाहिद ने ‘ओ रोमियो’ के किरदार पर की बात; ‘कॉकटेल 2’ पर दिया बड़ा अपडेट - Shahid Kapoor Exclusive Interview He Shares Working Experience With Tripti Dimri In Vishal Bhardwaj O Romeo
विस्तार
Add as a preferred
source on google
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म में शाहिद उस्तरा का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। ये विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर की चौथी फिल्म है। हाल ही में अमर उजाला को दिए खास इंटरव्यू में शाहिद ने फिल्म, किरदार और को-स्टार तृप्ति डिमरी को लेकर बात की।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
उस्तरा का किरदार आपके लिए कैसी चुनौतियां लेकर आया?
‘हर किरदार अपने साथ कुछ न कुछ चुनौतियां लेकर आता ही है और फिर विशाल सर के किरदार तो खास तौर पर मुझे गहराई तक चैलेंज करते हैं। उस्तरा का किरदार मुझे इसलिए दिलचस्प लगा क्योंकि उसके अंदर सब कुछ है। एक तरफ वह बहुत डरावना है और दूसरी तरफ वो मजाकिया और मासूम भी है। चुनौती यह थी कि इस किरदार की सभी लेयर्स दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचें।’
विज्ञापन विज्ञापन

तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जब पता चला कि तृप्ति डिमरी आपके अपोजिट होंगी तो मन में क्या ख्याल आया?
‘जब विशाल सर ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई थी तो इस लड़की के किरदार के लिए हम दोनों के मन में केवल एक ही नाम था और वो तृप्ति का था। जब विशाल सर ने बताया कि यह रोल तृप्ति ही करने वाली हैं तो मैंने भी उनसे कहा कि आधी स्क्रिप्ट सुनते ही मुझे लगा कि इस किरदार के लिए तृप्ति ही बिल्कुल सही रहेंगी।
पता नहीं कैसे पर इस किरदार की हर एक बात तृप्ति से पूरी तरह मेल खाती थी। मेरे हिसाब से यह किरदार तृप्ति के लिए ही बना था। उन्होंने भी इस फिल्म में अपना सबकुछ दिया है और बहुत दिल से काम किया है। वह खुद शायद यह नहीं कहेंगी लेकिन एक्टर होने के नाते मुझे महसूस हुआ कि यह रोल उनके लिए बहुत खास था।’
सेट पर आप दोनों की बॉन्डिंग किस तरह रही?
'सेट पर हमारा मेल-जोल ज्यादा नहीं था क्योंकि हम दोनों ही अपने किरदारों में डूबे हुए थे। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि यह कैसी प्रेम कहानी है।'

शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
क्या आज भी फिल्म रिलीज से पहले घबराहट होती है?
'हां, आज भी मन में घबराहट रहती है कि लोग फिल्म देखकर क्या कहेंगे? क्या समझेंगे? यह दिन बहुत मुश्किल होता है। जब तक पब्लिक रिस्पॉन्स साफ न हो जाए तब तक मन को शांति नहीं मिलती।'
आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ बताएं?
'हाल ही में मैंने ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग खत्म की है। शायद यह इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी। हालांकि, तारीख अभी तक पक्की नहीं हुई है। उसके बाद मैं ‘फर्जी 2’ की शूटिंग में व्यस्त हो जाऊंगा। फिलहाल तो मेरे अगले प्रोजेक्ट यही हैं।'