'कल्कि 2' में दीपिका पादुकोण की जगह नजर आएंगी यह साउथ अभिनेत्री, निभाएंगी सुमति का किरदार - Sai Pallavi Set To Replace Deepika Padukone In Kalki 2 Role Not Scrapped As Per Report

'कल्कि 2' में दीपिका पादुकोण की जगह नजर आएंगी यह साउथ अभिनेत्री, निभाएंगी सुमति का किरदार - Sai Pallavi Set To Replace Deepika Padukone In Kalki 2 Role Not Scrapped As Per Report

विस्तार Follow Amar Ujala on Google News Add as a preferred
source on google

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल 'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसकी एक खास झलक हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जानकारी के अनुसार, अब दीपिका की जगह एक साउथ एक्ट्रेस सुमति के रोल में नजर आएंगी। जानिए कौन हैं वह?

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

आखिर दीपिका ने क्यों छोड़ा प्रोजेक्ट?
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, दीपिका इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। वजह है- फीस में बढ़ोतरी (पहली फिल्म से करीब 35% ज्यादा), काम के घंटों की मांग (नई मां होने के कारण वर्क-लाइफ बैलेंस)। वहीं एक वजह यह भी थी कि दीपिका की भूमिका को कैमियो तक सीमित करने की बात हुई, जिससे वे सहमत नहीं हुईं। यही वजह है कि दीपिका अब इस फिल्म का हिस्सी नहीं हैं। अब दीपिका की जगह साई पल्लवी को 'कल्कि 2' में मुख्य भूमिका के लिए फाइनल किया गया है। 

विज्ञापन विज्ञापन

साई पल्लवी की एंट्री
अब 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल 'कल्कि 2' में साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी 'सुमति' का किरदार निभाएंगी। साई की टीम के एक सदस्य ने पुष्टि करते हुए कहा, 'यह साई ही हैं (दीपिका की जगह)। दीपिका के जाने के बाद भी रोल बरकरार रखा गया,और अब साई इसे निभाएंगी।' हालांकि, अभी तक निर्देशक नाग अश्विन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

फिल्म की शूटिंग शुरू
इस हफ्ते की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अश्वत्थामा के लुक की तस्वीरें शेयर कीं और कन्फर्म किया कि 'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने कमल हासन के साथ रीयूनियन की फोटोज भी पोस्ट कीं। शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।

फिल्म 'कल्कि 2' 
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल 'कल्कि 2' में पहले से ही प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी, कीर्ति सुरेश जैसे बड़े नाम हैं। साई पल्लवी की एंट्री से फिल्म में नई एनर्जी और दक्षिण भारतीय टच आएगा। अभी तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

View Original Source