विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरों ने हिलाया इंटरनेट, महज दो घंटे में मिले 16 मिलियन लाइक; कमेंट्स की हुई बौछार - Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding Photos Get 11 Million Likes In Just Two Hours
विस्तार
Add as a preferred
source on google
गुरुवार को साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की, जिन पर फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार बरसाया। इन तस्वीरों को दो घंटे में 11 मिलियन लाइक्स मिले। रश्मिका और विजय की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस, सेलेब्स ने इस नए जोड़े को प्यार भरे संदेश और बधाई दी हैं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
दो घंटे में मिले 13 मिलियन लाइक्स
रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को कैमरों की नजर से दूर रखा लेकिन इंस्टाग्राम पर अपनी शादी तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया। अभी इनकी शादी की तस्वीर को शेयर हुए सिर्फ 2 घंटे हुए हैं लेकिन कुल 16 मिलियन लाइक्स दोनों की पोस्ट को मिले हैं। रश्मिका की पोस्ट को लगभग 9 मिलियन लाइक्स और विजय की पोस्ट को 7 मिलियन से अधिक लाइक मिल चुके हैं। इससे पात चलता है कि दोनों की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
ये खबर भी पढ़ें: Rashmika Vijay Shares First Photo: 'चलो साथ में जिंदगी जीते हैं'; एक-दूजे के हुए विजय-रश्मिका, शेयर कीं फोटोज
फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार लुटाया और बधाई दी
फैंस और साउथ से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीर को लाइक ही नहीं किया है, इस कपल को बधाई भी दी है। ईशान खट्टर, विनीत सिंह, नेहा मलिक, नितांशी गोयल, नेहा धूपिया और राशि खन्ना जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी है। वहीं कई साउथ सेलेब्स ने भी इन कपल को शादी की खूब बधाई दी है।
फैंस ने भी रश्मिका और विजय की पोस्ट पर जमकर कमेंट किए हैं। हार्ट, फायर इमोजी शेयर किए। एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो, मेरे फेवरेट कपल, किसी की नजर ना लगे।’ इसी तरह एक अन्य फैन ने लिखा, ‘शादी मुबारक हो।’ इसी तरह के कई प्यार भरे कमेंट्स फैंस ने रश्मिका और विजय की पोस्ट पर किए हैं।
Virosh Wedding: दोस्त से पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, कृति सेनन और सामंथा समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई
दो परंपराओं से हुई विजय और रश्मिका की शादी
विजय और रश्मिका ने उदयपुर में जाकर अपने करीबी लोगों के बीच शादी की। दो अलग-अलग परंपराओं से यह शादी हुई। पहले तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह हुआ, इसके बाद कोडावा विवाह संपन्न किया गया। रश्मिका और विजय ने जब अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं तो दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे।