'दम लगा के हईशा' को लेकर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, बताया अपना पसंदीदा सीन, 11 साल पूरे होने पर लिखी खास बात - Ayushmann Khurrana Gets Emotional For Film Dum Laga Ke Haisha Completes 11 Years Bhumi Pednekar
विस्तार
Add as a preferred
source on google
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'दम लगा के हईशा' की रिलीज को आज पूरे 11 साल हो गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म 'दम लगा के हईशा' को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया और साथ ही अपने सबसे पसंदीदा सीन के बारे मे भी बताया।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
आयुष्मान ने शेयर किया अपना पसंदीदा सीन
आयुष्मान ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'दम लगा के हईशा' का एक खास वीडियो शेयर किया। इस सीन में आयुष्मान और भूमि पेडनेकर एक ही जगह पर हैं, लेकिन गुस्से की वजह से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे। फिर भी, संगीत के जरिए वे अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
विज्ञापन विज्ञापन
आयुष्मान खुराना का पोस्ट
फिल्म के इस वीडियो के साथ आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा कि यह उनका सबसे पसंदीदा सीन है। उन्होंने लिखा, 'वे गुस्से में हैं, बात नहीं कर रहे, लेकिन म्यूजिक से सब कुछ कह रहे हैं। मुझे यह पल बहुत अच्छा लगता है कि जब शब्द काम नहीं करते, तब भी भावनाएं रास्ता बना लेती हैं। संगीत खुद एक बातचीत बन जाता है और कई बार किसी डायलॉग से ज्यादा कह देता है।'
'दम लगा के हईशा' के बारे में
फिल्म 'दम लगा के हईशा' का निर्देशन शरत कटारिया ने किया था। इसे यशराज फिल्म्स ने बनाया था। इसकी कहानी एक छोटे शहर के कैसेट दुकान मालिक और एक पढ़ी-लिखी, थोड़ी मोटी महिला के अरेंज्ड मैरिज की है। यह फिल्म 27 फरवरी 2015 को रिलीज हुई थी। यह भूमि पेडनेकर की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने बहुत वजन बढ़ाया था। संगीत अनु मलिक का था और गाने वरुण ग्रोवर ने लिखे थे। इस फिल्म के सभी गाने अच्छे हैं, लेकिन खासकर 'मोह मोह के धागे' गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इस फिल्म को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। बॉक्स ऑफिस पर भी यह सफल रही।
यह भी पढे़ं: 'कभी खुशी कभी गम' में करीना का लुक 25 साल बाद भी पॉप कल्चर का हिस्सा, मनीष ने जताई खुशी; करण ने लिखी यह बात..