रोज बस 100 रुपये बचाकर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर कर दें निवेश, 5 साल में बना लेंगे लाखों का फंड
Hindi Business HindiPost Office Saving Scheme Recurring Deposit Investment Income Return Calculation रोज बस 100 रुपये बचाकर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर कर दें निवेश, 5 साल में बना लेंगे लाखों का फंड
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD में आपको हर महीने एक छोटी, निश्चित राशि जमा करनी होती है. ये लॉन्ग टर्म के लिए बचत करने का एक प्रभावी तरीका है.RD की अवधि आम तौर पर 5 साल होती है. इसे 5 साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है.
Published: January 26, 2026 9:31 PM IST
By Anjali Karmakar
Follow Us
अभी RD पर 6.70% सालाना ब्याज दिया जा रहा है.
करोड़पति बनने का कोई शॉर्टकट नहीं होता. न ही ये कोई रॉकेट साइंस जितना मुश्किल काम है. अगर आप सही प्लानिंग, सही स्ट्रैटजी, सही स्कीम और सही समय पर पैसा लगाएं. फाइनेंशियिल डिसिप्लिन को बनाए रखें, तो आराम से कम समय में बड़ा फंड जोड़ सकते हैं. निवेश के बारे में फैसला लेने से पहले बैंक और मार्केट की स्कीम तो खंगालते हैं. लेकिन, अक्सर पोस्ट ऑफिस को चेक करना भूल जाते हैं.
बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस भी इंवेस्टमेंट और सेविंग स्कीम चलाते हैं. ये स्कीम शॉर्ट और लॉन्ग दोनों टाइप की होती हैं. पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम ऐसी ही एक स्कीम है. इसमें आप रोज 100 रुपये बचाकर भी निवेश शुरू कर सकते हैं. अगर आपने एकमुश्त निवेश किया तो 5 साल में 17 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट?
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट यानी RD में आपको हर महीने एक छोटी, निश्चित राशि जमा करनी होती है. ये लॉन्ग टर्म के लिए बचत करने का एक प्रभावी तरीका है.RD की अवधि आम तौर पर 5 साल होती है. इसे 5 साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है.आप 1, 2, 3 और 5 साल के टेन्योर के लिए RD अकाउंट खोल सकते हैं.
कौन खोल सकता है अकाउंट?
पोस्ट ऑफिस में RD अकाउंट कोई भी व्यक्ति खोल सकता है. 10 साल या उससे ज्यादा की उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं.इसे 3 लोग मिलकर भी जॉइंट अकाउंट में ऑपरेट कर सकते हैं.
निवेश की मिनिमम लिमिट?
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में निवेश की मिनिमम लिमिट 100 रुपये है. इसके बाद 10 रुपये के मल्टीप्लाई में आप रकम बढ़ा सकते हैं. यानी इंवेस्टमेंट की मैक्सिमम लिमिट सेट नहीं है. अगर अकाउंट महीने की 1 से 15 तारीख के बीच खोला गया है, तो हर महीने की 15 तारीख तक अगली किस्त जमा करनी होगी. वहीं, अगर अकाउंट 16 तारीख से महीने के लास्ट वर्किंग डे के बीच खुला है, तो उस महीने की लास्ट डेट तक किस्त जमा की जा सकती है.
कितना मिल रहा इंटरेस्ट?
अभी RD पर 6.70% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. इंटरेस्ट रेट हर तिमाही आधार पर कंपाउंड होती है. यानी आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता है.
Add India.com as a Preferred Source
लॉक-इन पीरिएड?
पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में अकाउंट खोलने पर 5 साल का लॉक-इन पीरिएड होता है. आप चाहें तो इसे 5 साल और बढ़ा सकते हैं. अगर किन्हीं कारणों से आप इंवेस्टमेंट को बीच में रोक देते हैं और पैसे निकालना चाहते हैं, तो ऐसा 3 साल बाद ही किया जा सकता है. इसमें प्री-मैच्योर क्लोजिंग चार्ज भी लगेगा.
अकाउंट होल्डर की मौत पर नॉमिनी को मिलेगा बेनिफिट
अगर अकाउंट होल्डर की मौत हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को क्लेम बेनिफिट मिलेगा. नॉमिनी चाहे तो इस अकाउंट को आगे जारी भी रख सकता है.
डिपॉजिट पर लोन की सुविधा भी
RD में जमा पैसे पर लोन भी मिल सकता है. 5 साल वाली RD में अगर आप लगातार 12 किस्त जमा कर लेते हैं, तो आप जमा राशि के 50% लोन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए RD तुड़वाने की भी जरूरत नहीं है. इस लोन का ब्याज पर्सनल लोन की तुलना में कम होता है.अगर आप RD पर लोन लेते हैं तो आपको लोन की रकम पर ब्याज 2% + RD खाते पर लागू ब्याज दर के रूप में लागू होगा. मतलब 8.7% सालाना की ब्याज दर पर लोन मिलेगा.
कैसे बनेंगे लाखों के मालिक?
मान लेते हैं कि आपकी सैलरी 1 लाख रुपये महीना है. आप इसमें से 25,000 रुपये हर महीने RD स्कीम में जमा करते हैं, तो ये रकम समय के साथ एक बड़ा फंड बना सकती है. करीब 6.5% एनुअल इंटरेस्ट के साथ 5 साल की अवधि में आपका कुल निवेश 15 लाख होगा, जबकि ब्याज से आपको करीब 2.74 लाख का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा. इसका मतलब ये हुआ कि 5 साल बाद आपकी कुल रकम 17.74 लाख रुपये हो जाएगी.
स्कीम को एक्सटेंड करने का भी मौका
जब स्कीम की मैच्योरिटी पूरी हो जाए, तो आप इसकी अवधि को 5 साल और बढ़ा सकते हैं. इस तरह लगातार 10 साल तक निवेश करने पर आपके पास करीब 42.71 लाख का बड़ा फंड तैयार हो जाएगा. इसमें आपकी कुल निवेश राशि 30 लाख रुपये होगी, जबकि 12.71 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेगा.
पति-पत्नी मिलकर लगाए पैसा तो बन जाएगा करोड़
अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर RD स्कीम में जॉइंट अकाउंट खोलते हैं. हर महीने 25,000-25,000 रुपये यानी कुल 50,000 रुपये जमा करते हैं, तो 10 साल में 1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं.इस फंड से आप अपने फ्यूचर के टारगेट पूरे कर सकेंगे.
About the Author

Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
Also Read:

बैंक या एयरपोर्ट कहां चेंज करना चाहिए करेंसी? एक्सचेंज कराने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

कहां-कहां नहीं चलेगा स्वनिधि क्रेडिट कार्ड? लिमिट खत्म हो गई तो कैसे होगा पमेंट? यहां है आपके हर सवाल का जवाब

कहां-कहां नहीं चलेगा स्वनिधि क्रेडिट कार्ड? लिमिट खत्म हो गई तो कैसे होगा पमेंट? यहां है आपके हर सवाल का जवाब
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
post office saving scheme income return calculationInvestmentRecurring DepositSavings
More Stories
Read more