10 हजार की रेंज में मिल जाएंगे ये 5 स्मार्टफोन, कैमरा क्वॉलिटी से स्टोरेज कैपासिटी तक... चेक करें स्पेसिफिकेशन

10 हजार की रेंज में मिल जाएंगे ये 5 स्मार्टफोन, कैमरा क्वॉलिटी से स्टोरेज कैपासिटी तक... चेक करें स्पेसिफिकेशन

Hindi Gallery Hindi Cheapest 5g Smartphone Under 10000 Rupees Budget Samsung Poco Redmi Specification 8282273 10 हजार की रेंज में मिल जाएंगे ये 5 स्मार्टफोन, कैमरा क्वॉलिटी से स्टोरेज कैपासिटी तक... चेक करें स्पेसिफिकेशन

भारत में 10 हजार से कम कीमत में कई अच्छे स्मार्टफोन हैं. ये फरफॉर्मेंस और फीचर्स का बैलेंस्ड वर्जन हैं. ये फोन कॉलिंग, ब्राउजिंग और बैटरी बैकअप के मामले में महंगे फोन से कम नहीं हैं.

Published date india.com Last updated on - January 26, 2026 11:26 PM IST

email india.com By Anjali Karmakar email india.com

Facebook india.comtwitter india.comtelegram india.comFollow Us india.com

Follow Us Smartphone 1/6

10 हजार की रेंज में आ जाएंगे ये 5 स्मार्टफोन

Facebook india.comtwitter india.com

आज के समय में एक स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन चुका है. शॉपिंग, ऑनलाइन स्टडी,फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट के काम मोबाइल से ही हो रहे हैं. हर किसी के लिए महंगा स्मार्टफोन लेना मुमकिन नहीं होता. अगर आप बहुत कम रेंज में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसे 5 फोन के बारे में बता रहे हैं. इन स्मार्टफोन पर आपको बढ़िया कैमरा मिलेगा. स्टोरेज कैपासिटी भी अच्छी मिलेगी और बैटरी बैकअप भी सॉलिड रहेगा. ये मोबाइल फोन 10 हजार की रेंज में मिल जाएंगे.

People are also watching

Smartphone2

/6

सैमसंग गैलेक्सी F06

Facebook india.comtwitter india.com

10 हजार की रेंज में ये सबसे बढ़िया फोन है. सैमसंग गैलेक्सी F06 स्मार्टफोन में 6300 प्रोसेसर, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी. स्मार्टफोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. फिल्पकार्ट पर इसे 8,999 रुपये में और अमेजन पर 9,999 में खरीद पाएंगे.

Smartphone3

/6

रेडमी 14C 5G

Facebook india.comtwitter india.com

रेडमी 14C स्मार्टफोन स्नैपड्रेगन 4 Gen 2 5G प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें आपको 50 MP के रियर और 8MP के फ्रंट कैमरा मिलता है. इस फोन की बैटरी कैपासिटी 5160mAh है. इस फोन में आपको 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. अमेजन की साइट पर ये मोबाइल आपको 9,499 रुपये में मिल जाएगा.

Smartphone4

/6

पोको C75

Facebook india.comtwitter india.com

पोको C75 में 50MP का रियर डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है. इसमें 6.88 इंच डिस्प्ले और 5160mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन्स मिलता है.इसमें आपको फोन और 10 वॉट का चार्जर मिलता है. अमेजन पर ये मोबाइल 8,149 रुपये में खरीद सकते हैं. फिल्पकार्ट पर कुछ सस्ता मिल जाएगा.

Smartphone5

/6

आईटेल A95

Facebook india.comtwitter india.com

आईटेल ने 5G स्मार्टफोन A95 लॉन्च किया है. इसमें AI असिस्टेंस Aivana काम करता है. इसमें 6.6 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है. 4GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत 9,599 रुपये है. 6GB रैम के लिए 9,999 रुपये खर्च करने होंगे.

Smartphone6

/6

मोटो G35 5G

Facebook india.comtwitter india.com

मोटोरोला G35 में 5000mAh की बैटरी आती है. इसमें आपको 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. जबकि फ्रंट कैमरा 16MP का है. इस फोन में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर ये मोबाइल 9,999 रुपये में मिल रहा है.

View Original Source