दुनिया के वो देश, जहां कानून का सख्ती से पालन करते हैं लोग; यहां देखें पूरी लिस्ट
Hindi Gallery Hindi Worlds Top 7 Country With Best Laws Japan Brazil Sweden 8282235 दुनिया के वो देश, जहां कानून का सख्ती से पालन करते हैं लोग; यहां देखें पूरी लिस्ट
Countries With Best Laws: दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां कानून इंसानों को सुकून देते हैं. आइए जानते हैं ईमानदारी, वर्क-लाइफ बैलेंस, परिवार और पर्यावरण की सुरक्षा करने वाले अनोखे नियम वाले देशों के बारे में...
Last updated on - January 26, 2026 10:30 PM IST
By Gargi Santosh
Follow Us
1/9
कानून सिर्फ सजा देने के लिए नहीं होते
दुनिया के कुछ देशों में कानून सिर्फ सजा देने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को सुकून और बेहतर जिंदगी देने के लिए बनाए गए हैं. यहां नियमों के साथ इंसान, परिवार, कर्मचारी और पर्यावरण सबका ख्याल रखा जाता है.
People are also watching
2/9
नॉर्वे
नॉर्वे में टैक्स ट्रांसपेरेंसी कानून है. यहां कोई भी नागरिक यह जान सकता है कि उसका बॉस, पड़ोसी या नेता कितनी कमाई करता है. इससे भ्रष्टाचार कम होता है और समाज में बराबरी बनी रहती है.
3/9
जापान
जापान में अगर कोई आपका खोया हुआ बटुआ या सामान लौटा देता है, तो कानून के मुताबिक आपको उसे इनाम देना होता है. यही वजह है कि जापान को सबसे ईमानदार देशों में गिना जाता है.
4/9
नीदरलैंड्स
नीदरलैंड्स में कर्मचारी कानूनी तौर पर वर्क फ्रॉम होम की मांग कर सकते हैं. अगर कंपनी मना करती है, तो उसे लिखित में ठोस वजह बतानी होती है.
5/9
स्वीडन
स्वीडन में माता-पिता को कुल 480 दिन की पेड पैरेंटल लीव मिलती है. मां और पिता आपस में यह छुट्टी बांट सकते हैं, जिससे बच्चों के साथ समय बिताना आसान हो जाता है.
6/9
ब्राजील
ब्राजील में कर्मचारियों को हर साल एक एक्स्ट्रा महीने की पूरी सैलरी मिलती है, जिसे 13th Salary कहा जाता है. यह क्रिसमस और पारिवारिक खर्चों में बड़ी मदद करती है.
7/9
पुर्तगाल
पुर्तगाल में कंपनियां ऑफिस टाइम के बाद कर्मचारियों को कॉल या मैसेज नहीं कर सकतीं. यह कानून मानसिक शांति और निजी जीवन की सुरक्षा करता है.
8/9
इक्वाडोर
इक्वाडोर दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां नदियों, जंगलों और प्रकृति को कानूनी अधिकार मिले हैं. कोई भी नागरिक पर्यावरण की तरफ से कोर्ट में केस कर सकता है.
9/9