धरती का धीमा रोटेशन... आइबेरियन पेनिनसुला हो रहा है घड़ी की दिशा में घूम, क्या बढ़ेगा भूकंप का खतरा?
Hindi Gallery Hindi Earth Rotation Iberian Peninsula Clockwise Movement Earthquake Risk Gibraltar Tectonic Study 8282216 धरती का धीमा रोटेशन... आइबेरियन पेनिनसुला हो रहा है घड़ी की दिशा में घूम, क्या बढ़ेगा भूकंप का खतरा?
साइंटिस्ट्स ने हाल ही में खोज की है कि यूरोप और अफ्रीका के बीच स्थित आइबेरियन पेनिनसुला धीरे-धीरे घूम रहा है. ये रोटेशन बहुत कम स्पीड में हो रहा है. यह मूवमेंट अफ्रीका और यूरेशिया टेक्टोनिक प्लेट्स के आपसी दबाव के कारण है.
Last updated on - January 26, 2026 10:03 PM IST
By Tanuja Joshi
Follow Us
1/8
कम स्पीड से घूम रहा
आइबेरियन पेनिनसुला हर साल केवल मिलीमीटर की स्पीड से घूम रहा है, इतनी स्पीड कि इंसान इसे महसूस नहीं कर सकते, लेकिन यह धरती के अंदरूनी तनाव और भूगर्भीय बदलाव को दर्शाता है.
People are also watching
2/8
क्लॉकवाइज रोटेशन
यह रोटेशन घड़ी की दिशा में हो रहा है, जिसे वैज्ञानिक 'वीक क्लॉकवाइज रोटेशनल सिग्नल' कहते हैं, जो मुख्य रूप से पेनिनसुला के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में साफ दिखाई देता है.
3/8
सैटेलाइट डेटा का महत्व
वैज्ञानिकों ने GNSS सैटेलाइट ट्रैकिंग और पिछले कई सालों के भूकंप के पैटर्न का एनालिसिस किया, जिससे इस धीमी लेकिन लगातार हो रही स्पिनिंग की पुष्टि हुई है.
4/8
टेक्टोनिक प्लेट्स का टकराव
यूरोप और अफ्रीका टेक्टोनिक प्लेट्स एक-दूसरे की ओर झुक रही हैं और आपस में टकरा रही हैं, यही दबाव आइबेरियन पेनिनसुला को धीरे-धीरे मुड़ने और घूमने के लिए मजबूर करता है.
5/8
जिब्राल्टर आर्क की भूमिका
जिब्राल्टर जलडमरूमध्य का हिस्सा बहुत पतला और कॉम्प्लेक्स है, यहां दबाव असमान रूप से वितरित होता है और यह आर्क बफर की तरह काम करके रोटेशन के पैटर्न को प्रभावित करता है.
6/8
उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों का अंतर
पेनिनसुला का उत्तरी हिस्सा यूरोप के साथ मजबूत जुड़ा है, जबकि दक्षिणी हिस्सा अफ्रीका के दबाव के कारण धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर घूम रहा है, जिससे तनाव अलग-अलग हिस्सों में जमा होता है.
7/8
भूकंप के खतरे की स्थिति
फिलहाल यह रोटेशन बहुत धीमा है और सीधे मानव जीवन के लिए खतरा नहीं है, लेकिन यह अध्ययन उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करता है जहां भविष्य में स्ट्रेस और भूकंप के झटके अधिक महसूस हो सकते हैं.
8/8
भविष्य में वैज्ञानिक महत्व
यह धीमी लेकिन लगातार घूमन वैज्ञानिकों को अदृश्य फाल्ट्स को बेहतर तरीके से मैप करने, जमीन के अंदरूनी तनाव को समझने और भविष्य में भूकंप की सटीक भविष्यवाणी करने में अहम भूमिका निभाएगी.