आजादी के बाद भी भारतीय नोटों पर राज करता था यह अंग्रेज, जानें इंडियन कंरेसी पर कैसे छपी महात्मा गांधी की तस्वीर
Hindi Gallery Hindi India Currency History How Mahatma Gandhi Photo Appeared On Indian Notes Explained 8282030 आजादी के बाद भी भारतीय नोटों पर राज करता था यह अंग्रेज, जानें इंडियन कंरेसी पर कैसे छपी महात्मा गांधी की तस्वीर
Indian Currency Facts: भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो छपने में काफी लंबा वक्त लगा. क्योंकि भारत की आजादी के बाद शुरुआती दौर में नोटों पर गांधी जी की नहीं, बल्कि एक ब्रिटिश राजा की तस्वीर छपी होती थी.
Last updated on - January 26, 2026 5:48 PM IST
By Anil
| Edited by Anil
Follow Us
1/8
भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर
आज हमें भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो देखने को मिलती है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आजादी के बाद भी शुरुआती भारतीय नोटों पर गांधी जी की फोटो नहीं, बल्कि एक ब्रिटिश राजा की तस्वीर छपी होती थी.
People are also watching
2/8
कौन था यह ब्रिटिश राजा?
इस ब्रिटिश राजा का नाम किंग जॉर्ज सिक्स था. अगस्त 1947 में भारत के आजाद होने तक किंग जॉर्ज भारत के अंतिम सम्राट के रूप में रहे थे. साल 1947 से 1949 तक भारतीय नोटों पर किंग जॉर्ज सिक्स फोटो छापती रही.
3/8
भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की पहली बार फोटो
महात्मा गांधी की फोटो को पहली बार 1969 में, उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय नोटों पर जगह मिली है. इसी के साथ एक स्पेशल कमेमोरेटिव सीरीज निकाली जाती है. इस सीरीज में गांधी जी की फोटो के पीछे सेवाग्राम आश्रम बना होता है. हालांकि, इसे कुछ वक्त के लिए जारी किया गया था.
4/8
1978 में नोटबंदी में हुए बड़े बदलाव
1978 में नोटबंदी के बाद भारतीय नोटों में बदलाव होते हैं और इनमें भारत की ऐतिहासिक चीजों को जैसे कोणार्क व्हील, मोर शामिल किया जाता है. इसके बाद 1987 में पहला 500 रुपये का नोट आया और गांधी जी की फोटो के साथ, लेकिन इसमें वाटरमार्क अशोक स्तंभ का लगा हुआ था.
5/8
भारत में बढ़ा नकली नोटों का चलन
भारत में 1990 के दशक में नकली नोटों का चलन तेजी बढ़ता है और पुराने नोटों की नकल करना आसान हो जाता है. इसी खतरे ने निपटने के लिए 1996 में भारतीय रिजर्व बैंक एक नई सीरीज की शुरूआत करता है, जिसका नाम महात्मा गांधी सीरीज रखा जाता है.
6/8
भारतीय रिजर्व बैंक ने लिया बड़ा फैसला
भारतीय रिजर्व बैंक इस सीरीज में नोटों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर काफी सारे बदलाव होते है. जैसे वाटरमार्क, साइड में मैटेलिक स्ट्रिप, लेटेंट इमेज और नेत्रहीन लोगों के लिए उभरी हुई प्रिंट जैसे सिक्योरिटी फीचर को जोड़ा जाता है.
7/8
सीरीज बनी भारतीय मुद्रा की स्थायी पहचान
इसके बाद यही सीरीज भारतीय मुद्रा की स्थायी पहचान बन गई. आपको बता दें कि भारतीय नोटों पर मौजूद गांधी जी की फोटो कोई पेंटिंग या स्केच से नहीं बनी है, बल्कि यह 1946 में खींची गई गांधी जी की असली फोटो पर बेस है.
8/8
डिस्क्लेमर
यहां दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और शोधों पर आधारित है. India.com Hindi इस जानकारी की पूर्ण सत्यता, सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता है.