कम ऑक्सीजन, पीने को पानी नहीं... फिर कैसे जिंदा हैं लोग? जानिए कहां है ये जगह
Hindi Gallery Hindi Worlds Highest Town La Rinconada Low Oxygen Drinking Water Crisis Gold Mine 8282195 कम ऑक्सीजन, पीने को पानी नहीं... फिर कैसे जिंदा हैं लोग? जानिए कहां है ये जगह
दुनिया का सबसे ऊंचा शहर लगभग 5,000 मीटर की ऊंचाई पर बसा है. यहां पीने का पानी नहीं है, सीवेज और बुनियादी सुविधाओं की कमी है, साथ ही मेडिकल सुविधा भी नहीं है. आइए जानते हैं यहां पर लोग कैसे रहते?
Last updated on - January 26, 2026 9:33 PM IST
By Gargi Santosh
Follow Us
1/6
दुनिया का सबसे ऊंचा टाउन
La Rinconada, पेरू के पूर्वी एंडीज में स्थित है. यह लगभग 5,000 मीटर की ऊंचाई पर बसा है. इसे दुनिया का सबसे ऊंचा स्थायी मानव बस्ती माना जाता है. यहां करीब 50,000 लोग रहते हैं, जो पूरी तरह से सोने की खान पर निर्भर हैं.
People are also watching
2/6
यहां ऑक्सीजन लेवल आधा
इतने ऊंचाई के कारण यहां ऑक्सीजन लेवल आधा है. यहीं नहीं La Rinconada में तापमान अक्सर फ्रीजिंग से नीचे चला जाता है. यहां जमीन पत्थर, बर्फ और खनन कचरे का मिश्रण है.
3/6
40 साल पहले यहां खनन कैंप था
यहां पर 40 साल पहले सिर्फ खनन कैंप था. साफ पानी, सीवेज नेटवर्क और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं अब तक नहीं आई हैं. बताया जाता है कि बिजली तो 2000 के बाद ही आई.
4/6
सोने के बढ़ते दाम और आबादी
2000 के दशक में सोने की कीमत बढ़ने पर यहां आबादी तेजी से बढ़ी. 2000 से 2009 के बीच, शहर की आबादी 200% से अधिक बढ़ी. नई आबादी ने बुनियादी सुविधाओं के बिना बसावट को और अस्थायी बना दिया.
5/6
स्वास्थ्य पर होता गंभीर असर
ऊंचाई पर रहने के कारण कई लोग क्रॉनिक माउंटेन सिकनेस से पीड़ित हैं. इसके लक्षण हैं सिरदर्द, चक्कर, दिल की समस्याएं. ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि हर चार में से एक निवासी इससे प्रभावित हो सकता है.
6/6
स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी
La Rinconada में अत्याधुनिक अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं. ऊंचाई, ग्लेशियर का पिघलना और बुनियादी सुविधाओं की कमी के बावजूद लोग अब भी La Rinconada में रह रहे हैं. (Photos: freepik, google)