दुनिया में सबसे ज्यादा युद्ध लड़ने वाला देश कौन सा है? जीत-हार के आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप
Hindi Gallery Hindi Which Country Fought Most Wars France War History Wins Losses Global Conflicts 8282170 दुनिया में सबसे ज्यादा युद्ध लड़ने वाला देश कौन सा है? जीत-हार के आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप
इतिहास का बड़ा हिस्सा युद्धों से लिखा गया है. सत्ता, जमीन और प्रभाव की लड़ाइयों ने कई देशों को ताकतवर बनाया तो कई सभ्यताओं को मिटा दिया. चलिए आज हम आपको बताते हैं दुनिया का वो देश जिसने सबसे ज्यादा युद्ध लड़े हैं.
Last updated on - January 26, 2026 9:21 PM IST
By Tanuja Joshi
Follow Us
1/8
युद्धों से गढ़ा गया इतिहास
दुनिया के अधिकांश साम्राज्य युद्धों की नींव पर खड़े हुए और उन्हीं संघर्षों में ढह भी गए. इतिहास का हर बड़ा मोड़ किसी न किसी जंग से जुड़ा रहा है.
People are also watching
2/8
फ्रांस का लंबा युद्धकाल
इतिहासकारों के अनुसार फ्रांस बीते करीब 800 सालों में लगभग 185 बड़े युद्धों और सैन्य संघर्षों का हिस्सा रहा है, जो किसी भी देश से ज्यादा माने जाते हैं.
3/8
जीत का मजबूत रिकॉर्ड
फ्रांस ने अपने ज्यादातर युद्धों में सफलता हासिल की. अनुमान के मुताबिक उसने लड़ी गई लड़ाइयों में से लगभग दो-तिहाई से ज्यादा युद्ध जीते हैं.
4/8
सैन्य टकराव
अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व तक फैले फ्रांसीसी साम्राज्य को बनाए रखने के लिए लगातार सैन्य टकराव होते रहे, जिसने युद्धों की संख्या बढ़ाई.
5/8
आधुनिक जंगों में भी सक्रियता
फ्रांस केवल ऐतिहासिक युद्धों तक सीमित नहीं रहा. हाल के दशकों में भी उसने कई अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में हिस्सा लिया.
6/8
ब्रिटेन का संघर्षपूर्ण साम्राज्य
फ्रांस के बाद ब्रिटेन का नाम आता है, जिसने अपने साम्राज्य को बनाए रखने के लिए सौ से ज्यादा युद्धों और संघर्षों में भाग लिया.
7/8
अमेरिका और रूस की भूमिका
अमेरिका ने 20वीं सदी के बाद सबसे ज्यादा सैन्य हस्तक्षेप किए, जबकि रूस और सोवियत संघ वैश्विक युद्ध राजनीति के केंद्र में रहे.
8/8
भारत का संयमित सैन्य इतिहास
आज़ादी के बाद भारत ने सीमित लेकिन निर्णायक युद्ध लड़े और आक्रामक विस्तार के बजाय अपनी सीमाओं और संप्रभुता की रक्षा पर ध्यान केंद्रित किया.