सरकारी विभाग गाड़ियां खरीदने में मेक इन इंडिया को तरजीह देंगे – اخبار مجنونة




सरकारी विभाग गाड़ियां खरीदने में उन वाहनों को तरजीह देंगे जो भारत में बने हों और जिनके कम से कम 65% पार्ट्स देश में बनाए गए हों। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय ने नए नियम नोटिफाई किए हैं। नोटिफिकेशन में पेट्रोल-डीजल से चलने वाले दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन और कॉमर्शियल वाहनों का भी जिक्र है। इसके अलावा वाहनों की मेंटिनेंस में भी भारत में बने पार्ट्स को वरीयता देने को कहा गया है। निविदा भरने वाले डीलरों/सप्लायरों को स्थानीय कंटेंट की जानकारी देनी होगी। अगली समीक्षा होने तक यही नियम लागू रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News TodayOriginal Article