अगले हफ्ते आलू और प्याज किसानों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा संभव – اخبار مجنونة




केंद्र सरकार आलू और प्याज उत्पादन करने वाले किसानों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज देने जा रही है। सरकार ने राज्यों से इस बारे में प्रस्ताव मंगाए थे। उन पर विचार करने के बाद कैबिनेट नोट तैयार किया गया है। अगले सप्ताह कैबिनेट में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। प्याज और आलू की कीमत लागत से कम मिलने की वजह से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसान परेशान हैं।
सूत्रों के मुताबिक कृषि मंत्रालय किसानों को राहत देने के लिए तीन फॉर्मूले पर विचार कर रहा है। पहले फॉर्मूले के तहत किसानों को ट्रांसपोर्टेशन का खर्च मुहैया कराया जा सकता है। दूसरा उपाय यह है कि किसानों को स्टोरेज की सुविधा दी जाए। दोनों मामलों में केंद्र सरकार सब्सिडी देगी। तीसरे फॉर्मूले के तौर पर किसानों को जो भी नुकसान होगा, उसे केंद्र और राज्य सरकारें आधा-आधा उठाएंगी। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार तक प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेज दिया जाएगा। इस पैकेज को तीन राज्यों में भाजपा की हार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News TodayOriginal Article